Asia Cup 2025 News: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के नहीं खेलने के खबरों के बीच बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने चौकाने वाला खुलासा किया
Asia Cup 2025 News: भारतीय टीम के एशिया कप 2025 में न खेलने के खबरों के बीच बीसीसीआई के सचिव का बड़ा बयान
इस समय सोशल मीडिया पर एक सुबह से ही(Asia Cup 2025 News) खबर खूब वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि भारतीय पुरुष एवं महिला टीम एशियन क्रिकेट काउंसिल आगामी टूनार्मेंट एशिया कप 2025 पुरुष एवं महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में नहीं खेलेगी | इस खबर के आने के बाद से भारतीय क्रिकेट फैंस बड़े असमंजस में है की क्या ये खबर सही है | क्या भारतीय टीम इस साल होने वाली एशिया कप में नहीं खेलेगी |
इन खबरों के बीच बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने ANI न्यूज़ को बताया की ये न्यूज़ सुबह से ही आ रही है | उन्होंने बताया कि अभी तक एशिया कप 2025 को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है | साथ ही बताया की एशिया कप 2025 को लेकर जो खबर वायरल(Asia Cup 2025 News) हो रही है वह खबर फेक है | उनका कहना है अभी हम आईपीएल पर फोकस किये है |
इससे साफ हो जाता है की भारतीय टीम एशिया कप खेलेगी या नहीं इसका फैसला आईपीएल मैंच खत्म होने के बाद बीसीसीआई चर्चा करेगी | वैसे भारतीय टीम का एशिया कप 2025 में ना खेलने खबर झूठ है |
आपको बता दे कि एशिया कप 2025 इस साल में सितम्बर में होने वाला है | ये एशिया कप टूर्नामेट T20 फॉर्मेट में होगा | इस बार करीब 8 टीमें खेलेगी | जिसमे भारत ,बांग्लादेश ,श्रीलंका ,पाकिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग,ओमान और यूएई संयुक्त अमीरात है |
क्या एशिया कप में भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम की भिड़त होगी – एशिया कप 2025 में भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेगी या नहीं | इस बात का जबाब तो बाद में पता चल जायेगा | लेकिन वर्तमान हालत के अनुसार उम्मीद कम है | साथ ही एशिया कप 2025 को भारत ही होस्ट कर रहा है | इसलिए ये भी तय है कि एशिया कप 2025 के पूरा मैच भारत में नहीं होगा | क्योंकि पाकिस्तान टीम को भारत आने के अनुमति नहीं होगी | इसलिए पाकिस्तान के जितने भी मैच होंगे वें श्रीलंका या यूएई में होंगे | अभी इन बातों का सही जबाब नहीं मिल सकता है | लेकिन जब भी इसका जबाब मिलता है तो मै आपको अवगत करुँगा |
एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड (INDIA SQUAD) क्या होगी ? अभी बीसीसीआई आईपीएल मैचो को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर ध्यान दी है | इसके अलावा भारतीय टीम की इंग्लैंड टूर की भी प्लानिंग कर रही है | इसलिए एशिया कप 2025 जो सितम्बर में होने वाला है उसके लिए भारतीय टीम का चयन नहीं किये |
क्या एशिया कप 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे ? नहीं ,आपको बताना चाहेंगे कि एशिया कप 2025 जो इस साल के सितम्बर में होगा | वे T20 फॉर्मट में होगा | जैसा कि T20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय T20 फॉर्मेट टूनामेंट से सन्यास ले लिए थे |
एशिया कप में सबसे सफल टीम कौन सी है ? एशिया कप में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी भारतीय टीम ने जीती है | भारतीय टीम ने 8 एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की है जो सबसे अधिक बार एशिया कप में है | भारतीय टीम ने एशिया कप ODI फॉर्मेट में सात बार और T20 फॉर्मेट में एक बार एशिया कप ट्रॉफी जीती है |
भारतीय टीम एशिया कप का विगत चैम्पियन भी है | भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया | एशिया कप 2023 को श्रीलंका और पाकिस्तान से होस्ट किया था | भारतीय टीम का पूरा मैच श्रीलंका में हुआ था |
Nice